मंझनपुर: महेवाघाट में नंबर प्लेट छिपाकर बिना कागजात के खतरनाक तरीके से जा रहे दो डंपर को पुलिस ने पकड़ा, MV एक्ट में चालान किया
महेवाघाट इलाके में बड़े और ओवरलोड वाहनों की संख्या सड़कों पर इसलिए देखी जाती है क्योंकि यमुना नदी में खनन कर बालू भरकर यहां से ही गुजरते हैं।रविवार शाम पुलिस ने आरटीओ के साथ मिलकर चेकिंग अभियान चलाया।दो डंपर 12 और 14 चक्का को आते देखा गया जो खतरनाक तरह से चल रहे थे। रोकने पर पता चला कि नंबर प्लेट छुपाई गई है कोई भी कागजात नहीं थे और बालू भी ओवरलोड लदा हुआ था।