मनकापुर: मनकापुर कोतवाली क्षेत्र में शादी करने की नियत से किशोरी को दो बच्चों के पिता ने किया अगवा, मुकदमा दर्ज
Mankapur, Gonda | Mar 13, 2024 शादीशुदा दो बच्चे के पिता ने शादी करने की नीयत से एक किशोरी को अगवा कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण व धमकी तथा उसकी मां और भाई के खिलाफ अभद्र व्यवहार करने की रिपोर्ट दर्ज की है। बुधवार को कोतवाल संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि पीड़ित के तहरीर के आधार पर महिला समेत तीन आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज किया गया है।