मनकापुर: ग्राम परिक्रमा यात्रा के समापन अवसर पर जैदवा गांव में कार्यक्रम हुआ आयोजित
Mankapur, Gonda | Mar 12, 2024 मंगलवार को ग्राम परिक्रमा यात्रा के समापन अवसर पर जैदवा गांव में कार्यक्रम आयोजित किया। जिसकी अध्यक्षता भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष वैभव सिंह ने किया। मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विद्याभूषण द्विवेदी ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को ग्राम परिक्रमा यात्रा की सफलता के लिए पूरे मनोयोग से कार्य करने के लिए धन्यवाद दिया।