मनकापुर: मनकापुर रेलवे स्टेशन पर गोरखपुर भठिंडा एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव कार्यक्रम में पहुंचे सांसद कीर्तिवर्धन सिंह
Mankapur, Gonda | Mar 12, 2024 मनकापुर रेलवे स्टेशन पर आयोजित गोरखपुर-भठिंडा एक्सप्रेस ट्रैन के ठहराव पर आयोजित कार्यक्रम में, गोण्डा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह पहुंचे,जहाँ उन्होंने लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि, मनकापुर रेलवे स्टेशन के लिए रेलवे बोर्ड ने बहुत ही सहयोग किया है। गोण्डा में सबसे ज्यादा अंडरपास स्वीकृत हुआ है। गोण्डा रेलवे स्टेशन को हवाई अड्डे की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है।