मनकापुर: पेड़ काटते समय कलवा गांव निवासी युवक पर गिरा पेड़, दबकर हुई मौत
Mankapur, Gonda | Mar 13, 2024 कलवा गांव के मनोज कुमार वर्मा की मधपुर गांव में यूकेलिपटस का पेड़ काटते समय पेड़ के जद में आने से दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस की माने तो पेड़ आधा कट गया था और उसे ट्रैक्टर से खींच कर गिरा रहे थे उसी समय युवक उसके नीचे आ गया था, जिससे उसकी मौत हो गयी। प्राधन प्रतिनिधि पप्पू पान्डेय की सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर PM के लिये भेज दिया है।