बरेली: बरेली में किसानों ने जमीन पर 'कब्जे' का आरोप लगाया, 15 जून से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की चेतावनी दी
बरेली के बहेड़ी स्थित केसर इंटरप्राइजेज लिमिटेड पर किसानों की लीज पर ली गई जमीन को अपने नाम दर्ज कराने और विवादित भूमि की नीलामी कराने का गंभीर आरोप लगा है। किसानों का कहना है कि संबंधित भूमि का मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है, इसके बावजूद तहसील प्रशासन की मिलीभगत से नीलामी की कार्रवाई की गई। शिकायतकर्ताओं ने दावा किया कि नीलामी की 25 प्रतिशत धनराशि चेक से