केकड़ी: NDPS एक्ट में केकड़ी कोर्ट का सख्त फैसला, नशे के सौदागर को 7 वर्ष के कारावास व ₹50,000 के अर्थदंड से किया दंडित
Kekri, Ajmer | May 12, 2026 अवैध मादक पदार्थो की तस्करी के मामले में केकड़ी अपर जिला व सेशन न्यायालय संख्या 1 ने मंगलवार दोपहर बाद 3 बजे स्मैक तस्करी के आरोपी को दोषी करार देते हुए सात वर्ष के कठोर कारावास व 50 हजार रुपए के अर्थदंड की सजा से दंडित करने के आदेश दिए है।सराना थाना पुलिस ने वर्ष 2018 में एनडीपीएस एक्ट में आरोपी सरफराज को गिरफ्तार कर अवैध स्मैक बरामद की थी।