अररिया: डीएम के जनता दरबार में 25 मामलों की सुनवाई, जिलाधिकारी ने शिकायतों के समयबद्ध एवं प्रभावी निष्पादन के दिए निर्देश
Araria, Araria | Jun 1, 2026 सात निश्चय 3.0 के अंतर्गत संचालित “सबका सम्मान–जीवन आसान” कार्यक्रम के तहत सोमवार को जिला पदाधिकारी अररिया विनोद दूहन की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए आम नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं से संबंधित आवेदन जिला पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए।