ओबरा: लाइव वीडियो में कैद हुई मौत से पहले की घटना, सड़क हादसे में युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम
Obra, Sonbhadra | Jun 30, 2026 रेणुकूट पुलिस चौकी क्षेत्र के मुख्य बाजार स्थित हिंडाल्को पेट्रोल पंप के समीप रविवार शाम हुए भीषण सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान संजय कुमार के रूप में हुई है। हादसे में घायल दूसरे युवक का उपचार जारी है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।