हुज़ूर: जनजातीय देव लोक महोत्सव में सीएम मोहन यादव ने किया ऐलान, राजकीय स्तर मनाया जाएगा भगोरिया उत्सव
Huzur, Bhopal | Mar 4, 2025 मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आज भोपाल में आयोजित जनजातीय देव लोक महोत्सव के अवसर पर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की। सीएम ने भगोरिया उत्सव को अब राज्य उत्सव के तौर पर मनाने की घोषणा की। साथ ही सीएम आवास में आए सभी कलाकारों को 5-5 हजार रुपए इनाम के रूप में देने का ऐलान किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देवलोक के पुनरुत्थान के लिए 3 करोड़ 47 की राशि देने की घोषणा की।