बांधवगढ़: 50 लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में विकास सचदेव पर एफआईआर, व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला
उमरिया में व्यापारी विनोद आहूजा की शिकायत पर विकास सचदेव के खिलाफ 50 लाख रुपये की कथित रंगदारी मांगने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 296(ए), 308(3) और 351(3) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।शिकायत के अनुसार, विनोद आहूजा ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत करते हुए आरोप लगाया था कि विकास सचदेव ने उनसे 50 लाख रुपये मांगे