दमोह: गौ वंश हत्या की फिराक में ले गए गौ वंश को कोतवाली पुलिस ने कसाई मंडी से किया जब्त, कोतवाली थाना लेकर पहुंचे पुलिसकर्मी
Damoh, Damoh | Feb 25, 2024 दमोह शहर के कसाई मंडी क्षेत्र से लगातार अवैध गौ वंश हत्याओं के मामले सामने आ रहे है। जहां से आज फिर पुलिस को गौ वंश हत्या के लिए ले जाई जा रही गाय को ले जाने की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक सुनील तिवारी के निर्देशन में कोतवाली पुलिस द्वारा एक गाय को बरामद किया गया है। जिसे कोतवाली पुलिस कोतवाली थाना लेकर पहुंची।