जबलपुर: भाजपा पार्षद का शराब पीते हुए वीडियो वायरल, संस्कार और अनुशासन के दावों पर उठे सवाल!
भारतीय जनता पार्टी की "संस्कार और अनुशासन" वाली चादर पर उस वक्त दाग लगता दिखा, जब सोशल मीडिया की गलियों में जबलपुर के अधारताल क्षेत्र से भाजपा पार्षद महेश सिंह राजपूत का एक कथित 'शराब पार्टी' वाला वीडियो तेजी से तैरने लगा। वीडियो के वायरल होते ही मानो शहर की राजनीति में भूचाल आ गया है और जिस जनता ने वार्ड के विकास, टूटी सड़कों और पानी की किल्लत को दूर करने क