चकिया: बनरसिया माइनर तिराहा (ग्राम बेन के पास) से अंतर्राज्यीय गौ-तस्कर गिरफ्तार, 75 हजार का इनामिया पुलिस के हत्थे चढ़ा
इलिया पुलिस ने 75 हजार रुपये के इनामिया अंतर्राज्यीय गौ-तस्कर भगवान यादव (28) को बनरसिया माइनर तिराहा ग्राम बेन के पास से गिरफ्तार किया। वह बिहार का रहने वाला है और लंबे समय से फरार चल रहा था। बुधवार दोपहर 12 बजे पुलिस के मुताबिक आरोपी पर चंदौली और सोनभद्र में गैंगस्टर एक्ट समेत 9 मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल आर्म्स एक्ट में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है।