बिजौलिया नगर पालिका को मिला नया प्रभार, तहसीलदार ललित डीडवानिया संभालेंगे अधिशासी अधिकारी की अतिरिक्त जिम्मेदारी
बिजौलिया नगर पालिका में करीब तीन सप्ताह से अधिशासी अधिकारी का पद रिक्त होने के कारण कई प्रशासनिक और जनसुविधाओं से जुड़े कार्य प्रभावित हो रहे थे। अब जिला प्रशासन ने व्यवस्था बनाए रखने के लिए बिजौलिया तहसीलदार ललित डीडवानिया को नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (EO) का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया है।
पूर्व अधिशासी अधिकारी पंकज कुमार मंगल के स्थानांतरण के बाद यह पद खाली था। जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू के निर्देश पर यह व्यवस्था लागू की गई है। इसके साथ ही पंकज कुमार मंगल को विधिवत रिलीव कर दिया गया।
इस निर्णय से नगर पालिका के लंबित कार्यों में तेजी आने और आमजन को राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। अब प्रशासनिक, विकास एवं जनसुविधाओं से जुड़े कार्य नियमित रूप से संचालित किए जाएंगे।
👉 ऐसी ही ताज़ा और विश्वसनीय खबरों के लिए रा�