नौगावां सादात: नौगांवा क्षेत्र के गांव निजामपुर गर्वी में बने कॉटन बेस्ट कारखाने में लगी भीषण आग, लाखों का हुआ नुकसान
नौगावां सादात थाना क्षेत्र स्थित निजामपुर गर्वी में शनिवार रात एक कॉटन वेस्ट के कारखाने में भीषण आग लग गई। रात करीब 8 बजे लगी इस आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे कारखाने को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में लाखों रुपये का माल जलकर राख हो गया। कारखाने के साझेदार फहीम और सरताज ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब 3 बजे वे कारखाना बंद कर घर चले।