जलालाबाद: गांव ठिगरी के पास अनियंत्रित कार खाई में पलटी ,5 लोग घायल
शाहजहांपुर जनपद के थाना अल्लाहगंज क्षेत्र के गांव ठिगरी के पास अनियंत्रित होकर कार खाई में पलट गई। जिससे नगर जलालाबादके गल्ला व्यापारी मुनीष गुप्ता पिपरा बाले की आकस्मिक मृत्यु के बाद उनके अंतिम संस्कार घटियाघाट से वापस लौट रहे उनके भाई दिनेश गुप्ता जो कि अपनी कार से वापस आ रहे थे, ग्राम ठिंगरी के पास अचानक कार खाई में पलट गई। जिससे पांच लोग घायल हो गए।