जलालाबाद: गांव बझेड़ा में पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने ग्रामीण को पीटा, फटासर हुआ घायल
शाहजहांपुर जनपद के क्षेत्र के गांव का कटीयूली निवासी जदुनाथ पुत्र कल्यान ने थाना जलालाबाद में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह सुबह गांव बझेड़ा की तरफ आ रहा था। तभी रिजवान, निसार आदि लोगों ने लाठी डंडों व बांका से हमला कर दिया ।जिससे उसका सर फट गया हाथ पैर में भी चोटे आई हैं पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल परीक्षण करने के बाद आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।