जलालाबाद: संविलियन विद्यालय गुरगवा में खण्ड शिक्षा अधिकारी ने छात्रा को उपहार देकर व माला पहनाकर किया सम्मानित
शाहजहांपुर जनपद के जलालाबाद क्षेत्र के ग्राम गुरगवा के संविलियन विद्यायल गुरगवा की छात्रा भूमि सिंह पुत्री वरुण सिंह ने एनएमएमएस छात्रवृत्ति में उतर प्रदेश में 14वां व बरेली मंडल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस खुशी में खण्ड शिक्षा अधिकारी शाहीन अंसारी ने विद्यालय पहुंचकर छात्रा को उपहार देकर व माला पहनाकर सम्मानित किया है।