राजमहल थाना क्षेत्र में एक चार वर्षीय बच्ची की अपरहण की कोशिश करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार आरोपी चार वर्षीय बच्ची को अपने साथ लेकर जा रहा था। तभी आसपास खेल रही अन्य बच्चियों ने उसे देखा और शोर मचाया। इतने में आरोपी मौके से फरार हो गया। आसपास लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।