धौरहरा: सिसैया चौराहे पर बस चालकों की मनमानी के खिलाफ जेएमडी ऑटो सेवा समिति के अध्यक्ष ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
शनिवार दोपहर करीब 2 बजे JMD सिसैया ऑटो चालक सेवा समिति यूनियन के अध्यक्ष राम प्रताप अग्रवाल के नेतृत्व में जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि प्राइवेट बस चालक और कंडक्टर सिसैया चौराहे पर बसों को सड़क पर खड़ा कर आवागमन बाधित कर कर रहे हैं जिससे राजिरों और अन्य वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।