शाहजहांपुर: बार काउंसिल उत्तर प्रदेश चुनाव: शाहजहांपुर में अधिवक्ताओं ने किया मतदान, जिले से दो प्रत्याशी मैदान में
शाहजहांपुर में बार काउंसलिंग उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा मतदान किया गया। कचहरी परिसर में बनाए गए मतदान केंद्रों पर अधिवक्ताओं ने शांतिपूर्ण तरीके से अपने मताधिकार का प्रयोग किया।सेंट्रल बार एसोसिएशन शाहजहांपुर के अध्यक्ष अजय वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद शाहजहांपुर में कुल 1680 अधिवक्ता इस चुनाव में मतदान के पात्र हैं।