उरई: ग्राम जखा में 20 दिन से लापता युवक का मिला शव, राजकीय मेडिकल कॉलेज में हुआ पोस्टमार्टम
Orai, Jalaun | Apr 15, 2024 उरई के राजकीय मेडिकल कॉलेज में मृतक युवक के परिजनों ने मामले की जानकारी देते हुए बताया, 20 दिन पहले अपने घर से चला गया था जिसके बाद परिजनों ने काफी ढूंढने का प्रयास किया और युवक का पता नहीं लगा, वही गांव के एक कुएं में युवक का शव पड़ा मिला, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा है।