उरई: उरई रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से 1 युवक की हुई मौत, मेडिकल कॉलेज में शव का हुआ पोस्टमार्टम
Orai, Jalaun | Apr 15, 2024 उरई के राजकीय मेडिकल कॉलेज में मृतक के परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि युवक सिवान जिले का निवासी था। वह गुजरात काम करने के लिए जा रहा था। तभी उरई रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी।