जालौन: सिरसा कलार थाना क्षेत्र में कुएं में मिला अज्ञात युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
Jalaun, Jalaun | Apr 15, 2024 जालौन तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सिरसा कलार थाना क्षेत्र में एक कुएं में अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। इसी बीच स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को राजकीय मेडिकल कॉलेज पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।