मांझी: मांझी में सांसद ने छठ घाट का उद्घाटन किया, विकास कार्यों का आश्वासन दिया
Manjhi, Saran | May 25, 2026 मांझी प्रखंड के गुर्दाहा कला गांव स्थित पुरैना ताल में सांसद मद से 10 लाख रुपए की लागत से निर्मित छठ घाट का उद्घाटन रविवार को शाम सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने फीता काटकर किया । उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। वहीं अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।