परसिया: साईबर क्राईम के प्रति जागरुक करने सडकों पर लगाई दौड,शिवपुरी पुलिस ने किया मैराथन आयोजन, सेफ क्लिक के लिए किया जागरुक
बढते साईबर क्राईम और फ्राड से नागरिकों को बचाने के लिए सेफ क्लिक अभियान टू के तहत शिवपुरी पुलिस ने मंगलवार को 11 बजे मैराथन का आयोजन किया। बारिश के कारण मैराथन तय समय से थोडा विलंब से शुरू हुई। इस मैराथन के माध्यम से नागरिकों को डिजिटल फ्राड से बचने और साईबर क्राईम के प्रति जागुरक किय गया।लगभग दो किलोमीटर की दौड थाना परिसर से शुरू हुई।