रीठी: रीठी स्थित सांदीपनि के प्राचार्य पर हुई कार्रवाई
Rithi, Katni | May 19, 2026 रीठी स्थित सांदीपनि शासकीय विद्यालय के प्राचार्य हेमराज कारपेंटर पर गंभीर आरोपों के बाद विभागीय कार्रवाई की गई है जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच प्रतिवेदन के आधार पर उन्हें रीठी से हटाकर बहोरीबंद उत्कृष्ट विद्यालय में अटैच कर दिया है। मामले की शिकायत 4 मई को महिला कर्मचारी द्वारा की गई थी, जिसमें प्राचार्य पर मानसिक और शारीरिक दबाव बनाने के आरोप लगाए गए थे