शाहजहांपुर: खेत से लौट रहे युवक की चाकू गोदकर निर्मम हत्या, ग्रामीणों ने पीछा कर एक आरोपी को दबोचा
शाहजहांपुर। कांट थाना क्षेत्र के कमलनैनपुर गांव में शुक्रवार रात करीब 10 बजे 20 वर्षीय गौतम मौर्य की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। बताया गया कि गौतम काम खत्म करने के बाद खेत देखकर घर लौट रहा था। इसी दौरान सड़क किनारे पहले से घात लगाए बैठे चार हमलावरों ने उसे घेर लिया और ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल गौतम की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के