बेगूसराय: 26 फरवरी को बरौनी रिफाइनरी यूनियन का होगा चुनाव, BTMU के महासचिव ने रिफाइनरी में की प्रेसवार्ता
बेगूसराय के बरौनी रिफाइनरी यूनियन का चुनाव लंबे समय के बाद 26 फरवरी को बरौनी रिफाइनरी में होगा. चुनाव को लेकर वामदल समर्थित बरौनी तेल शोधक मजदूर यूनियन और भाजपा समर्थित श्रमिक विकास परिषद आमने-सामने हैं. बरौनी रिफाइनरी के लिए दोनों यूनियन अपने-अपने जीत को लेकर एड़ी चोटी का जोर लगाए हुए हैं. बीटीएमयू के अतिरिक्त महासचिव संजीव कुमार ने प्रेस वार्ता की.