बेगूसराय: DEO कार्यालय के पास नियोजित शिक्षकों ने सक्षमता परीक्षा प्रवेश पत्र जलाकर किया प्रदर्शन, कहा- बिना शर्त देना होगा दर्जा
जिला शिक्षा कार्यालय के पास नियोजित शिक्षकों ने सक्षमता परीक्षा के प्रवेश पत्र जलाकर सरकार की नीति का खिलाफ प्रदर्शन किया है. दरअसल दर्जनों शिक्षकों ने जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के सामने सरकार के नीति को खिलाफ करते हुए सक्षमता परीक्षा का एडमिट कार्ड जलाकर विरोध किया है. संघ के अध्यक्ष साकेत सुमन ने बताया की नियोजित शिक्षक एकजुट हैं.