करजोद निवासी कन्हैया गुरुवार सुबह करीब 8 बजे बुरहानपुर से अपने गांव लौट रहा था। रास्ते में खानापुर के पास अचानक अज्ञात वाहन चालक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस की मदद से घायल कन्हैया को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार जारी है।