बाढ़: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बाढ़ नगर परिषद में किया गया योग अभ्यास
Barh, Patna | Jun 21, 2025 बाढ़ नगर परिषद के सभागार भवन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को सुबह 8 बजे योग अभ्यास का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर परिषद के अध्यक्ष संजय कुमार उर्फ गायमाता के नेतृत्व में नगर परिषद के कर्मी एवं पदाधिकारियों ने एक साथ मिलकर योग किया। बता दें कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का यह 11 वां वर्ष है। जो भारत ही नहीं विश्व के 173 देशों में मनाया गया।