खेकड़ा: मुबारिकपुर में जर्जर विद्युत लाइन की चपेट में आकर 3 बंदरों की मौत, 2 घायल, गेहूँ की फसल में लगी आग ग्रामीणों ने बुझाई
Khekada, Bagpat | Apr 14, 2026 मुबारिकपुर गांव में जर्जर हाई वोल्टेज विद्युत लाइन की चपेट में आने से 3 बंदरों की मौत हो गई, जबकि 2 घायल हो गए। गांव निवासी किसान राहुल शर्मा ने मंगलवार सुबह करीब 10 बजे बताया कि उनके खेतों से हाई वोल्टेज लाइन गुजर रही है। जिसके जर्जर विद्युत तार ढीले होकर नीचे लटक रहे हैं। सुबह कुछ बंदर विद्युत पोल पर चढ़कर तारों के सहारे जा रहे थे। जिसके कारण तार टच होकर