बिलग्राम: माधौगंज बस स्टॉप चौराहे पर भीषण जाम, घंटों फंसे रहे वाहन और यात्री
Bilgram, Hardoi | Jun 19, 2026 माधौगंज कस्बे के बस स्टॉप चौराहे पर शुक्रवार को ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की भारी आवाजाही से भीषण जाम लग गया। कृषि उत्पादन मंडी समिति में मक्का और मूंगफली बेचने पहुंचे किसानों के वाहनों के कारण मंडी परिसर में जगह कम पड़ गई, जिससे सेलापुर,बघौली,बिलग्राम और मल्लावां रोड पर लंबी कतारें लग गईं। जाम में रोडवेज बसें,निजी और मालवाहक वाहन घंटों फंसे रहे।