सहारनपुर: पुलिस लाइन पहुंचे पीड़ित परिवार ने ग्राम समाज की जमीन पर कब्जे, युवती से मारपीट और छेड़छाड़ का दबंगों पर लगाया आरोप
सहारनपुर के थाना गंगोह क्षेत्र के गांव बिलासपुर में ग्राम समाज की जमीन को लेकर विवाद हिंसक हो गया। पीड़िता शिवानी कश्यप ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि 18 अप्रैल को कुछ दबंग हथियारों के साथ खसरा नंबर 365 पर कब्जा करने पहुंचे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की।