बिजावर विधायक राजेश बबलू शुक्ला ने रविवार रात करीब 8 बजे नगर सटई में व्यापारी श्री निर्दोष जैन की दुकान पर पहुंचकर स्थानीय व्यापारियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों का कुशलक्षेम जाना और उनकी समस्याओं, सुझावों व अपेक्षाओं पर चर्चा की। व्यापारियों द्वारा बताई गई चुनौतियों पर विधायक ने हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।