सिरौली गौसपुर: परसा तिराहा बिकौली मोड के पास ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
सिरौली गौसपुर तहसील अंतर्गत बिकौली मोड के पास गुरुवार की रात ट्रैक्टर ट्राली बाइक की भीषण टक्कर हो गई। जिसमें सैदनपुर निवासी 32 वर्षीय ज्ञानेंद्र यादव पुत्र राजेंद्र यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। युवक को जब अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने मृत्यु घोषित कर दिया।आज शुक्रवार की दोपहर 12:00 बजे मृतक का अंतिम संस्कार किया गया है।