आगरा: पथौली में एक महिला पर पेट्रोल डाल जलाकर हत्या करने के आरोपी पति को किया गया गिरफ्तार, एसीपी लोहा मंडी ने दी जानकारी
Agra, Agra | Jan 31, 2024 शाहगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत पथौली में एक महिला के ऊपर पेट्रोल डालकर जलाने की घटना को अंजाम दिया गया था। जलने की वजह से महिला की मौत भी हो गई। मृतका के बेटे की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मामले की जानकारी एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने दी है।