आगरा: सिकंदरा स्थित रेस्टोरेंट में हुई मारपीट,सीसीटीवी आया सामने,पुलिस जांच में जुटी
Agra, Agra | Jan 31, 2024 थाना सिकंदरा क्षेत्र के अंतर्गत सिकंदरा स्थित रेस्टोरेंट में मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। जिसमें कुछ लोग रेस्टोरेंट में खाना खाने पहुंचे थे। जहां रेस्टोरेंट स्टाफ के द्वारा खाने के पैसे मांगने पर उन्होंने मारपीट कर दी। जिसका सीसीटीवी सामने आया है। इस मामले को लेकर पुलिस से भी शिकायत की गई है पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर मामले में जांच शुरू कर दी है।