आगरा: शाहगंज के पथौली इलाक़े में पति ने पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग,उपचार के दौरान मौत,जानकारी देते डीसीपी सिटी सूरज राय
Agra, Agra | Jan 31, 2024 आगरा के शाहगंज अंतर्गत पथौली क्षेत्र में 30 जनवरी की आधी रात एक पति ने पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि पति-पत्नी के बीच संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। छोटे बेटे की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध मुक़दमा दर्ज कर लिया गया हैं। आरोपी की तलाश में पुलिस टीम गठित कर दी गयी हैं।