भीलवाड़ा: शहर से दूर न्यायालय परिसर का विरोध तेज,जिला न्यायालय परिसर बचाओ संघर्ष समिति ने केंद्रीय मंत्री मेघवाल को सौंपा मांगपत्र
जिला न्यायालय परिसर बचाओ संघर्ष समिति, भीलवाड़ा के प्रतिनिधिमंडल ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया के पूर्व को-चेयरमैन सुरेश चंद्र श्रीमाली के नेतृत्व में भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल के निवास पर केंद्रीय कानून एवं संसदीय कार्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल से मुलाकात कर उनका स्वागत किया तथा नवीन न्यायालय परिसर भूमि आवंटन को निरस्त करवाने के संबंध में मांगपत्र सौंपा