बरेली: कैंट थाना क्षेत्र के कंदरपुर गणेश धाम कॉलोनी में ढाबे पर खाना बनाने वाले कारीगर को दबंगों ने जमकर पीटा, मुकदमा दर्ज
भमोरा थाना क्षेत्र के ग्राम बलिया के रहने वाले रिंकू सक्सेना ने थाना पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कंदरपुर गणेश धाम कॉलोनी में एक ढाबे पर खाना बनाने का काम करता है पीड़ित ढाबे पर खाना बना रहा था तभी दबंग आए और खाना खाया जब पीड़ित ने खाने के पैसे मांगे तो दबंगों ने पीड़ित के साथ मारपीट की जिसमें वह घायल हो गया और मामले की शिकायत कैंट थाना पुलिस से की।