बरेली: बहेड़ी क्षेत्र की रहने वाली युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया, वीडियो वायरल कर इंसाफ की लगाई गुहार
बहेड़ी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल करके इंसाफ की गुहार लगाई है वहीं युवती का आरोप है कि बहेड़ी का रहने वाला एक युवक शादी का झांसा देकर उसके साथ 3 महीने तक लगातार दुष्कर्म करता रहा जब पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया तो युवक ने शादी से इनकार कर दिया वहीं पीड़िता का कहना है कि वह इंसाफ के लिए दर-दर भटक रही है