सिराथू: शीतला धाम में नशे की हालत में युवक ने किया हंगामा, फिर खुद को ब्लेड मारकर किया जख्मी, भेजा गया अस्पताल
कड़ा धाम थाना क्षेत्र के शीतला धाम में बुधवार दोपहर एक युवक जो कड़ा का रहने वाला है नशे की हालत में पहुंचा था।युवक ने काफ़ी देर तक हंगामा किया है।नशे की हालत में गाली गलौज करने के बाद जेब से ब्लेड निकालकर खुद पर ही वार कर घायल हो गया।काफ़ी खून निकला है।स्थानीय लोगों ने अस्पताल भेजा है।कड़ा सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।