सिराथू: लोहंदा में मशरूम की खेती के लिए तैयार झोपड़ियों में संदिग्ध दशा में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान, दमकल ने पाया काबू
सिराथू तहसील क्षेत्र के लोहंदा गाँव में मशरूम की खेती करने के लिए झोपड़ियों को तैयार किया गया था।बुधवार को इनमें अचानक आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान हो गया है।दिलीप कुमार ने बताया कि अयाज़ अहमद की जमीन रेंट पर लेकर मशरूम की तैयारी कर रहे थे।खर पतवार और बांस की तैयार झोपड़ियां राख हो गई।दमकल ने काबू पाया है।तहसील प्रशासन को जानकारी दी गई है।