सिराथू: सैनी इलाके में श्रवण हत्या मामले से संबंधित दो अभियुक्तों को पुलिस ने मोचारा मोड नेशनल हाईवे से किया गिरफ्तार
साई पुलिस द्वारा सर्विलांस सेल की मदद से दो अभियुक्तों को बुधवार दोपहर मोचारा मोड नेशनल हाईवे से गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार रमेश और कमला देवी श्रवण हत्या मामले से संबंधित अभियुक्त है।श्रवण की लाश सौरई गांव के एक कुएं में मिली थी। श्रवण के भाई ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी हत्या की आशंका में दोनों पर मुकदमा दर्ज किया गया था।पुलिस ने चालान कर दिया है।