रामपुर: DM के निर्देश पर ईद-उल-अजहा के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा विभाग ने विशेष छापामार अभियान चलाकर सेवइयों के नमूने लिए
Rampur, Rampur | Jun 6, 2025 शुक्रवार को शाम 6 बजे मिली जानकारी के जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह के निर्देश पर ईद-उल-अजहा (बकरीद) के दृष्टिगत आमजन मानस को सुरक्षित एवं शुद्ध खाद्य व पेय पदार्थ उपलब्ध कराए जाने के लिए सहायक आयुक्त (खाद्य) अभिहित अधिकारी सुनील कुमार शर्मा द्वारा विशेष छापामार अभियान चलाया गया। विशेष छापामार अभियान में तहसील टाण्डा क्षेत्र से सेवइयों के तीन नमूने लिए गए।