रामपुर: शुक्रवार को ग्राम मेहँदी नगर भैरव मंदिर के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार किसान की हुई मौत
Rampur, Rampur | Jun 6, 2025 शुक्रवार को शाम पाँच बजे मिली जानकारी के अनुसार थाना मिलक क्षेत्र के ग्राम पिपला शिवनगर निवासी बृजलाल किसान थे। शुक्रवार सुबह 9 बजे के आसपास साइकिल से डीज़ल लेने जा रहे थे। ग्राम मेहँदी नगर भैरव मंदिर के निकट अज्ञात वाहन ने उनकी साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में बृजलाल की मौके पर ही मौत हो गई। ज़िला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।