रामपुर: जमातुस्सालेहात स्कूल के पास दो बाइकों की हुई टक्कर, 5 लोग गंभीर रूप से हुए घायल
Rampur, Rampur | Nov 4, 2024 जमातुस्सालेहात स्कूल के पास दो बाइकों की आमने-सामने से भिंडत हो गई, जिसमें पांच लोग घायल हो गए। घटना रविवार शाम 7:30 बजे की बताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा है, जहां पर सभी का उपचार किया जा रहा है । दो बाइकों पर पांच लोग सवार थे सभी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है